A warm and lovely wishes to all couples eagerly waiting for LOVE Week....
पलकें
हमने भी ना उठाया था,
नज़रे
तो उनकी भी ना उठी,
होठ
मेरे भी खामोश रहे औ’
लबों
पर उनके भी शब्द ना थे..
दिल
में हलचल मेरे भी थी ..
धडकनों
में शोर तो उधर भी उठा होगा..
यूँ
तो कहने को हम दोनों चुप-चाप थे
मगर
फिजाओं में एक अलग सा शोर था ..
ना
तो हमने कोई वादा किया था ,
न
हाथो में हाथ लेकर खायी थी कोई कसम
नज़रों
से नज़रें टकराई भी ना थी
ना
ही मिली थी साँसों से साँसे
ना
तो कोई मुलाकात हुई थी
ना
ही कोई बात हुई थी..
मगर
दिल के कोने में कहीं
एक
खुबसूरत वारदात हुई थी ..
मिल
गये थे दो दिल खुद-ब-खुद
जब
इस मौसम में प्यार की बरसात हुई थी..
था
थोडा अजीब ये फ़लसफ़ा
क्यूँकि
बिन मांगे ही रब से
ये
खुबसूरत सौगात मिली थी...
वैलेंटाइन
डे का नामोनिशान भी ना था
और
दिलों में मोहब्बत जवां हुई थी..
Arpana sharma
No comments:
Post a Comment