Monday, 17 December 2018

कह दो न तुम्ही





कह दो न तुम्ही,
जब देखा था पहली दफा तुमने 
कुछ तो बात रही होगी ||

बहती हवाओं में उड़ता,
वो मखमली दुप्पटा मेरा,
बारिश की बूंदों से
भीगी -भीगी मेरी जुल्फे,
नम हथेलिओं में भर कर,
अपनी उगलियों की सुरसुराहट से
जब संवारा था तुमने
कुछ तो बात रही होगी ||

उलझी हुई जुल्फों को
सुलझाते-सुलझाते जब
उलझने लगी थी तुम्हारी निगाहें,
देखा था मैंने
कुछ जाम ख्वाबों के छलक रहे थे,
वो पतली-सी हँसी दबी-दबी सी,
बरबस ही आ गयी थी होठों पर तुम्हारे,
कुछ तो बात रही होगी ||

वो बाँकपन, वो अठखेलियाँ
रंगने लगी थी आफ़ताबी रंगों में,
अपने दरम्याँ जो थी शोखियाँ
लिपटने लगी थी गुलाबी चादर में
कह दो ना एक बार ही सही
कुछ तो बात रही होगी ||

जब देखा था पहली दफा तुमने
कुछ तो बात रही होगी ||

-------*******--------*******-------



No comments:

Post a Comment