Tuesday, 29 November 2016

वादा करो ...

Just a feeling of love in weather of Mumbai.... a promise of dedication ....

खुशबूओं की तरह मेरी हर साँस में
प्यार अपना बसाने का वादा करो,
रंग जितनी तुम्हारी मुहब्बत के हैं
मेरे दिल में सजाने का वादा करो .

है तुम्हारी वफाओं पर मुझको यकीं
फिर भी दिल चाहता है ऐ दिलनशी,
यूँ ही मेरी तसल्ली की खातिर जरा,
मुझको अपना बनाने का वादा करो.

जब मुहब्बत का इकरार करते हो तुम,
धडकनों में नया रंग भरते हो तुम,
वादे कर चुके हो मगर आज फिर,
मुझको अपना बनाने का वादा करो.

सिर्फ़ लफ़्ज़ों से इकरार होता नहीं,
इक ज़ानिब से ही प्यार होता है.
मैं तुम्हे याद रखने की खाऊं कसम,
तुम मुझको ना भूलने का वादा करो.

---------*---------*-----------------

No comments:

Post a Comment